ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ा एक बेअदबी का मामला सामने आया है। जहां एक AI वीडियो सामने आई है, जिसमें एक कंकाल पगड़ी पहनकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा करता हुआ दिख रहा है। वहीं वीडियो में वह लंगर हॉल में जूते पहने हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद सिख जत्थेबंदियों ने इसका विरोध किया है। वहीं SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) ने भी वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC ने वीडियो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा।