ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने दोनों आरोपियों को हरियाणा से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष और प्रीतम शाह के रूप में हुई है।
आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी जख्मी हो गए। राजन फिरोजपुर और प्रीतम नवांशहर का रहने वाला है। दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
कल सरेआम मारी थी गोलियां
आपको बता दें कि आरोपियों ने चरणप्रीत उर्फ चीनी को बुधवार सुबह जिम से बाहर निकलने के बाद ही हमलावरों ने गोलियां मारी थी। हमलावरों ने 12 गोलियां मारकर उसकी हत्या की थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट ली थी।