View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

11:20 AM IST

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड के साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज (14 दिसंबर) राज्य के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 6.8 डिग्री तापमान के साथ आदमपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे की चेतावनी वाले जिलों में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, तरन तारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रात के तापमान में बढ़ोतरी

राज्य में न्यूनतम तापमान अब 6.8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बठिंडा में रातें सबसे गर्म रहीं, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आदमपुर के बाद लुधियाना में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में 8.5 डिग्री, पटियाला में 8.8 डिग्री, पठानकोट में 8.9 डिग्री और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। रूपनगर में 11 डिग्री और मोहाली में 11.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

दिन में भी बढ़ी ठंड

अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है और यह स्थिति 20 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 0.9 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जिसमें 2.3 डिग्री की गिरावट आई। अमृतसर में दिन का तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। लुधियाना और पटियाला में क्रमशः 20 और 21.5 डिग्री तापमान रहा। पठानकोट में अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री गिरकर 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में 22.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

21 के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। 17 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादल छाएंगे और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 21 दिसंबर के बाद जब दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, तब एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : नवांशहर से दिल दहला देने वाली घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के कराची स्थित डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में से

|

|

|

news id

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा

|

|

|

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात इंडिगो एयरलाइंस

ਸੂਚਨਾਵਾਂ: ਸਾਡੀ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰੋ

ਖੋਜ-ਅਧਾਰਿਤ ਵਿਗਿਆਪਨ

ਸ਼ੇਅਰ ਬਾਜ਼ਾਰ

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

ਮੌਸਮ

More forecasts: 30 day forecast Orlando

ਅੱਜ ਦਾ ਰਾਸ਼ੀਫਲ

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ