ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक सेहत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती ईलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर हो गई है। उन्हें फोर्टिस अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है।
खाना खाते समय सांस लेने में हुई तकलीफ
बीती रात मंत्री संजीव अरोड़ा का डिनर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी सेहत में पहले से सुधार आया है। हालांकि उन्हें किस कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, अभी इस पर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।