Punjab और Chandigarh में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम अचानक ठंडा हो गया है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने से लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा सामान्य से 6 डिग्री से ज्यादा नीचे चला गया है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। सबसे ज्यादा तापमान Pathankot में 23°C और Chandigarh में 20.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
वही आज अमृतसर , जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर, मोहाली , फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बरनाला, बठिंडा में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है। बारिश का असर फसलों पर भी पड़ा है। Jalandhar और Amritsar के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश और हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा – कुछ दिन सूखा रहेगा, जबकि 22 से 25 मार्च के बीच फिर हल्की बारिश की संभावना है।