ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च का महीना आपके लिए काफी ज्यादा अहम है। क्योंकि इस महीने में लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं। जिसका फायदा आप ले सकते हैं और परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर अपना अच्छा समय बीता सकते हैं।
21 मार्च 23 मार्च तक रहेंगी छुट्टियां
21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 22 मार्च को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। जबकि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के पर राज्य सरकार ने अवकाश घोषित किया है।