District Bar Association Jalandhar ने Bar Council of Punjab and Haryana के आगामी चुनावों को देखते हुए कचहरी परिसर में 16, 17 और 18 मार्च को “नो वर्क डे” घोषित किया है। यह फैसला एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया।
दरअसल बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव 17 और 18 मार्च को Punjab, Haryana और Chandigarh में होने जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि सदस्य चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर सकें, साथियों से संपर्क बना सकें और अधिक से अधिक मतदान के लिए अपील कर सकें।
एसोसिएशन ने साफ किया है कि “नो वर्क डे” किसी विरोध या हड़ताल के रूप में नहीं रखा गया है। इसका उद्देश्य केवल वकीलों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर देना है, ताकि अदालत के काम और चुनावी गतिविधियों के बीच किसी तरह की परेशानी न हो।
बताया गया है कि Jalandhar से करीब 3500 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। सभी वकीलों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लें। इस बार जालंधर से बार काउंसिल चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से कोई प्रतिनिधि बार काउंसिल में पहुंचकर जालंधर बार की आवाज को मजबूती से उठाएगा।