गुड मॉर्निंग जी
आज है बॉलीवुड के एक्टर शशि कपूर का जन्मदिन
जालंधर में NRI परिवार पर जानलेवा हमला
जालंधर में एक एनआरआई परिवार पर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा पढ़ें
AI Video बनाकर बेअदबी गोल्डन टेंपल में बेअदबी
अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ा एक बेअदबी का मामला सामने आया है। जहां एक AI वीडियो सामने आई है, जिसमें एक कंकाल पगड़ी पहनकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा करता हुआ दिख रहा है। पूरा पढ़ें
ईरान एयरस्ट्राइक में Ali Larijani समेत बड़े अफसर ढेर
इजराइल के रक्षा मंत्री Israel Katz के मुताबिक, रात में किए गए एयरस्ट्राइक में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव Ali Larijani मारे गए हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब में बहू ने अपनी सास को बेरहमी से पीटा
मानसा के सरदूलगढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया है। क्योंकि एक बहू ने अपनी सास को बेरहमी से पीटा है। पूरा पढ़ें
मिडिल-ईस्ट तनाव का असर छात्रों पर भी!
मिडिल-ईस्ट तनाव का असर अब विदेश में पढ़ने वाले छात्रों पर दिखाई पड़ रहा है। एयरस्पेस बंद होने के कारण अमेरिका-कनाडा की फ्लाइटों पर काफी ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। पूरा पढ़ें
जालंधर कचहरी में 18 मार्च तक ‘नो वर्क डे’ घोषित
जालंधर की जिला बार एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए आज और 18 मार्च को कचहरी परिसर में ‘नो वर्क डे’ घोषित किया है। पूरा पढ़ें
UP में भाजपा नेता की सुबह सुबह हत्या
यूपी के गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक घर से निकलने के महज 500 मीटर दूसरी पर ही 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पूरा पढ़ें
जालंधर मेयर विनीत धीर एक्शन में!
जालंधर नगर निगम मेयर विनीत धीर शहर को साफ-सुथरा बनाने की हर कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान वह लोगों के खिलाफ एक्शन भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं पूरा पढ़ें
पूर्व मंत्री और AAP विधायक के पति को 2 साल की सजा
पंजाब के पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान के पति को शहबाज सिंह सोही को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। पूरा पढ़ें
बादलों ने घेरा पंजाब, लुधियाना-जालंधर में बदला मौसम
पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
18 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। 18 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 1 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही 18 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
आज का राशिफल
मेष : आज मेष राशि वालों के लिए समय मध्यम है। आपका मन परेशान रहेगा। आपका बिजनेस अच्छा है,बिजनेस के लिए आपको विदेश जाना पड़ सकता है, कुल मिलाकर लाभ के संकेत हैं। खर्च बढ़ेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें, खासकर माता-पिता की सेहत को देखें।
वृषभ: कोई बात है जो पर्सनल लाइफ में आपको परेशान कर सकती है। मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। धैर्यशीलता से लवलाइफ में काम लें। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के मौके मिल सकते हैं।
मिथुन: आपके लिए इस समय मीठा बोलना जरूरी हैष सभी से प्यार से बात करें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इस समय आपकी इनकम में वृद्धि भी होगी। परिवार का सपोर्ट हर जगह आपको मिलेगा।
कर्क: कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आप किसी बात को लेकर दुखी हो सकते हैं, मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे, खासतौर पर इनमें तरक्की मिलेगी। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की हो सकती है।
सिंह : इस राशि के लोगों को आज खुश होने का मौका लवलाइफ में मिल सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, आपको इस समय पार्टनर की केयर करनी है। शैक्षिक कार्यों में दिक्कतें आ सकते हैं। सचेत रहें। किसी मित्र के सपोर्ट से कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे।
कन्या : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। इस समय कुछ भी करके संयत रहें। किसी दोस्त से धन मिलने के चांस हो सकते है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला : तुला राशि वालों के लिए इस समय कम्युनिकेशन खास रहेगा, इसलिए जो भी बोलें बैलेंस करके बोलें।मन प्रसन्न रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी बढ़ेंगे।
वृश्चिक : आपको मानसिक तौर पर तनाव हो सकता है, इसलिए आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कारोबार के लिए माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
धनु : इस सम आपको प्रोफेशनल लाइफ में काबिलियत साबित करने के लिए कई मौके मिल सकते हैं। हालांकि आपके आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। इस समय नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि भी होगी।
मकर: मकर राशि वालों के लिए अच्छे योग हैं, प्रोपर्टी या स्टॉक मार्केट से निवेश के मौके आएंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ : कुंभ राशि वालों को हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है, आपका मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मीन : महत्वपूर्ण पेशेवर कामों को पूरा करते समय अहंकार को त्याग दें। वित्तीय समृद्धि आपको स्मार्ट निवेश करने में मदद करती है। लव लाइफ में आज ज्यादा से ज्यादा बातचीत की जरूरत है। अतिरिक्त पेशेवर जिम्मेदारियां लें। आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी निवेश का समर्थन करती है।