View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। वहीं, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों में राज्य का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री कम हुआ है, जो अब सामान्य के करीब बना हुआ है।

राज्य में आदमपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। हालांकि पूरे सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा।

लगातार एक्टिव रहेंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला विक्षोभ आज शाम या 13 दिसंबर तक हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच जाएगा, जबकि दूसरा 17-18 दिसंबर को प्रभाव दिखाएगा। इसके कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।

हिमाचल से लगते जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज धुंध का अलर्ट जारी है।

दिन और रात का तापमान गिरा

अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब के जिलों में दिन का तापमान 22.1 से 27 डिग्री के बीच पहुंच चुका है, जबकि राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई है। दूसरी ओर रात का न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मोहाली में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, चंडीगढ़ में 6.9, अमृतसर में 6.7, लुधियाना में 6.4, पटियाला में 7.4, बठिंडा में 6.2, फरीदकोट में 4.9 और होशियारपुर में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया।

17 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

दक्षिणी जिलों बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट में दिन का तापमान 24- 26 डिग्री तक रह सकता है। बाकी पंजाब में यह 22 – 24 डिग्री के बीच रहेगा। रात का तापमान इस सप्ताह 6 -8 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। आने वाले 48 घंटों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन बाद में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में DC ऑफिस के कामकाज पर

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुबह-सुबह आज 6 स्कूलों को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाद अब पंजाब के मोगा

|

|

|

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इस समय मिडिल-ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क