ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के खुरला किंगरा इलाके में एक नौजवान ने घर में सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान 18 साल के राजन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
10-12 नौजवान हथियार लेकर घर में घुसे थे
जानकारी के मुताबिक राजन का सोशल मीडिया पर कुछ नौजवानों के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद लगातार वह 2 दिन से उसे धमकियां दे रहे थे। मृतक की मां ने बताया कि 10-12 नौजवान हथियार लेकर घर में घुसे थे। जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बस राजन से बात करना चाहते हैं और उसे वह कुछ नहीं करेंगे।
जिसके बाद उन सभी नौजवानों ने राजन से माफी मंगवाई। इस बात को राजन सहन नहीं कर पाया और घर आकर उसने अपनी जीवनलीला ही खत्म कर ली।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।