उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर – कोटी मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे में ३ की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे
बताया जा रहा है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।