ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक पायलट ने पैसेंजर के साथ मारपीट की। पायलट ने उसे इतना मारा कि उसके चेहरे से खून बहने लग गया। पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वहीं इस घटना के दौरान पैसेंजर का परिवार भी था, जो इस घटना से सदमे में है।
एयर इंडिया ने सस्पेंड किया पायलट
घटना के सामने आने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रैस ने पायलट कैप्टन वीरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एयरलाइन ने बयान भी दिया है कि पायलट ऑन ड्यूटी नहीं था और पैसेंजर भी दूसरी फ्लाइट का था। मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले पर सिविल एविएशन मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
वहीं इस पर पैसेंजर अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिथा कि मुझ पर मामला खत्म करने के लिए दबाव बनाया गया। जबरदस्ती लेटर लिखवाया गया, अगर मैं ऐसा न करता तो मुझे फ्लाइट छोड़नी पड़ती। मेरी 7 साल की छोटी बेटी के सामने मुझे पीटा गया और उसने मेरा खून से सना चेहरा देखा।
मेरी बेटी इस घटना से सदमे में
अंकित ने आगे पोस्ट में लिखा कि इस घटना के बाद मेरी बेटी सदमे में है। उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि एयरलाइन आगे की कार्रवाई करेगी।