जालंधर के इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई मौत
मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक एसआईटी गठित की गई थी। बीते महीने एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया कि घुम्मन की मौत ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई।

4 डॉक्टरों पर लापरवाही का केस दर्ज
रिपोर्ट के आधार पर अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तपिश शुक्ला, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया डॉ. अलका तिवाड़ी, एनेस्थीसिया विभाग की हेड डॉ. राजेंद्र कौर और कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. अरुण कुमार चोपड़ा को आरोपी बनाया गया है।