ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर भार्गव कैंप में ASI पर महिला के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें ASI महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिख रहा है। मामला बढ़ता देख अब इस मामले पर ADCP 2 राकेश यादव ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।
ACP कर रहे हैं मामले की जांच
ADCP 2 राकेश यादव बताया कि यह एक घरेलू विवाद था, जिसमें महिला ने शिकायत दी थी कि उसके बच्चे को पति लेकर घर चला गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस पार्टी घटना स्थल पर गई थी। पुलिस द्वारा हाथापाई को लेकर मामला यहां तक कैसे पहुंचा है, उसको लेकर एसीपी जांच कर रहे है।
मामले में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वह खुद घटना की निंदा करते है, लेकिन फिर भी जब तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज नहीं किए जाते तक तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।
महिला ने ASI पर लगाए मारपीट के आरोप
दूसरी तरफ पीड़ित महिला उसके बेटे सोए हुए थे। इस दौरान ASI प्रवीण दो सिविल ड्रेस में साथियों के साथ उनके घर आए। महिला ने उससे बात करने की कोशिश की तो ASI ने उसे बालों से पकड़कर खींचा लिया। जिसके बाद बेटो से हाथापाई करने लगा।
महिला ने बताया कि बेटे का बहू के साथ विवाद चल रहा है और बहू यहां नहीं रह रही। ऐसे में बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर आ गया था। ससुराल पक्ष अपनी बेटी को ले गया था और बेटे की बच्ची को उसने भेज दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने थाने शिकायत दी गई। दोनों का नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी। महिला ने आरोप लगाए है कि 15 साल की उम्र में शादी के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी।