ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से उनका इस्तीफा ले लिया है। यह कार्रवाई वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में लगे गंभीर आरोपों के बाद की गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
अमृतसर के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले और अपने अंतिम पलों में रंधावा ने बेहद संगीन आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके एक सहयोगी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। रंधावा ने दम तोड़ने से पहले दिए अपने बयान में मंत्री का नाम लिया था, जिसके बाद से ही सरकार पर कार्रवाई का भारी दबाव था।