ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर व सचिव दिलबाग सिंह के ऊपर FIR की गई है।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने तीनों पर सुसाइड के लिए उकसाने के लिए, जान से मारने की धमकी और जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने यह FIR रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर देर रात दर्ज किया है।
रंधावा की पत्नी ने दी यह शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में रंधावा की पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर उनके पाले में है। तेरे परिवार को खत्म करने के लिछए सिर्फ एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का कोई हक नहीं है, तू जहर ले। इसके बाद ही पति ने सुसाइड किया।
21 मार्च को किया था सुसाइड
आपको बता दें कि गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार की सुबह सुसाइड किया था। सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी जारी की थी। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत लालजीत सिंह भुल्लर को मंत्री पद से हटा दिया। वहीं विरोधी पार्टियां लालजीत भुल्लर की गिरफ्तार की मांग कर रही है।