ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान के पति को शहबाज सिंह सोही को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। डेराबस्सी की कोर्ट ने यह सजा चैक बाउंस के मामले में सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 2 अन्य लोगों को भी दोषी पाया।
सजा के तुरंत बाद मिली बेल
कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही तीनों दोषियों को जमानत मिल गई। जिस कारण न तो अनमोल गगन मान के पति शहबाज सोही और बाकी के 2 अन्य दोषियों को जेल नहीं जाना पड़ेगा। कोर्ट ने यह फैसला 7 साल पुराने केस में सुनाया है।