View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा एयरस्ट्राइक किए जाने का दावा सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने शहर के कई इलाकों दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हमले किए। इन हमलों में एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है, जिसमें भारी तबाही हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से अधिक के घायल होने की खबर है। धमाकों और गोलीबारी की आवाजों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बमबारी की, जिसे उन्होंने “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया। वहीं पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक, हमला रात करीब 9 बजे हुआ और 2000 बेड वाले अस्पताल को गंभीर नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीमों ने कई शव बाहर निकाले, जबकि कुछ हिस्सों में आग भी लगी रही।

इस घटना पर अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और संयुक्त राष्ट्र से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों, घरों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत गंभीर अपराध है।

इससे पहले भी पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था। जवाब में अफगानिस्तान की ओर से भी कार्रवाई की गई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। सीमा पर बढ़ते संघर्ष के चलते हालात जंग जैसे हो गए हैं और लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर हुए साइनअमेरिका और ईरान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा के बाघापुराना के सुखानंद गांव में

|

|

|

बर्थडे मनाकर लौट रहे 5 दोस्तों का एक्सीडेंटतरनतारन में दोस्त

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सगवाल गांव में श्री गुरु

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्यप्रदेश के रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क