दीपावली और छठ पूजा की लंबी छुट्टियों के बाद एक बार फिर बच्चों के चेहरे खिल उठेंगे। अब 6 नवंबर 2025 को स्कूल बंद रहेंगे। वही आज भी पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। जिसके कारण छुट्टी है। ही दूसरी तरफ बिहार में भी 5 नवंबर (बुधवार) को पूरे बिहार में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पटना साहिब गुरुद्वारा में विशेष नगर कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन होगा। इसके चलते पटना, नालंदा, गया सहित कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जबकि 6 नवंबर (गुरुवार) को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान होगा। राज्य सरकार के आदेशानुसार, जिन जिलों में मतदान होगा वहां के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले चरण में 17 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में कई स्कूल भवनों का उपयोग मतदान केंद्रों के रूप में किया जाएगा, जिसके कारण शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।
पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होगा
पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर, भोजपुर और खगड़िया।