फरवरी की शुरुआत के साथ ही देश में कई अहम नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। सिगरेट-तंबाकू से लेकर फास्टैग, गैस, ब्याज दर और हवाई सफर तक कई चीजें महंगी या सस्ती हो सकती हैं।
- सिगरेट-तंबाकू महंगे
1 फरवरी से पान मसाला, गुटखा और खैनी पर 40% GST लागू हो गया है। सिगरेट पर लंबाई के हिसाब से नई एक्साइज ड्यूटी के साथ 40% GST लगेगा, जिससे कीमतें 15 से 40% तक बढ़ सकती हैं। बीड़ी पर GST 18% रखा गया है।
- फास्टैग यूजर्स को राहत
नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। पुराने फास्टैग पर भी रूटीन जांच नहीं होगी, केवल शिकायत मिलने पर ही जांच की जाएगी।
- कॉमर्शियल LPG महंगी
19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1740.50 और चेन्नई में ₹1899.50 हो गई है।
- RBI की बैठक 4 – 6 फरवरी
RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है। ऐसा होने पर लोन और EMI सस्ती हो सकती हैं। - हवाई टिकट सस्ते होने की उम्मीद
एविएशन फ्यूल के दाम करीब 1,000 रुपये घटे हैं। इससे एयरलाइंस की लागत कम होगी और टिकटों के दाम घट सकते हैं।कुल मिलाकर फरवरी में हुए ये बदलाव आम आदमी की जेब और खर्चों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले हैं।