जालंधर शहर के विकास और पार्कों के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मेयर विनीत धीर और आम आदमी पार्टी के central हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने JMP पार्क का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ एक बैठक की और पार्क की समस्याओं व विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
JMP पार्क सोसाइटी के सदस्यों ने अपनी मांगें रखीं। Mayor विनीत धीर ने बताया कि निवासियों की मांगें बेहद जायज थीं, जिन्हें तुरंत मंजूरी दे दी गई है। पार्क में युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स बॉक्स (क्रिकेट बॉक्स) बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सड़कों की मरम्मत और पार्क के रखरखाव (Maintenance) को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
कार्यों की गति सुनिश्चित करने के लिए एक सब-कमेटी बनाने का सुझाव दिया गया है, जो सीधे मेयर और हलका इंचार्ज के संपर्क में रहेगी ताकि विकास कार्यों में कोई देरी न हो।
मेयर विनीत धीर ने कहा JMP पार्क शहर के सबसे पुराने और बेहतरीन पार्कों में से एक है। हमारा लक्ष्य इसे और भी बेहतर बनाना है। हमने आज ही विकास कार्यों का फैसला ले लिया है और आने वाले समय में यहा का नजारा बदला हुआ नजर आएगा।”
वही नितिन कोहली ने कहा “पब्लिक और प्रशासन के बीच सीधा संवाद ही असली विकास का आधार है। हम लोगों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग (Dignitaries) भी मौजूद रहे, जिनमें मनमोहन सिंह (पूर्व काउंसलर), जसलीन सेठी (काउंसलर), राजेश विज, हरविंदर सिंह ओबेरॉय, मनीष गुप्ता, बलराम कपूर, अशोक भंडारी, राज कुमार शाह, राजू (एस.के. ढाबा), एडवोकेट कलरा जी, संजीव शर्मा और ग्रोवर साहब सहित अन्य स्थानीय निवासी शामिल थे।