View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

हरियाणा STF की अंबाला यूनिट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी लखविंद्र उर्फ लाखा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने उसे हिरासत में ले लिया। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।लखविंद्र कैथल जिले के तितरम गांव का रहने वाला है और 2022 से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर अमेरिका में सक्रिय था। उस पर हरियाणा और पंजाब में जबरन वसूली, धमकी और गोलीबारी से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

अमेरिका में FBI ने किया था गिरफ्तार

लखविंद्र को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 25 अक्टूबर 2025 को उसे भारत डिपोर्ट किया गया। हरियाणा STF ने उसे अंबाला सेक्टर-9 थाने में दर्ज उगाही और हथियारों के मामले में पकड़ा है।हरियाणा पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, लखविंद्र पर गोहाना, महम, यमुनानगर, कैथल और अंबाला में कुल पांच मामले दर्ज हैं।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर किया गया था ट्रैक

उसके बढ़ते आपराधिक नेटवर्क को देखते हुए इंटरपोल ने 26 अक्टूबर 2024 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद FBI ने उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया और भारत भेज दिया गया।STF का कहना है कि लखविंद्र पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और अब उसकी गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हरियाणा-पंजाब कड़ी पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड से जुड़ी

|

|

|

|

|

|

दिल्ली में बढ़ते जानलेवा प्रदूषण को देखते हुए भाजपा सरकार

|

|

|

पंजाब में चाइना डोर पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क