ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि एक बड़ा ट्रैक्टर ट्राला हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया।
ड्राइवर की आंख लगने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक करीब सुबह 3 बजे ड्राइवर की आंख लग गई और बड़ा ट्रैक्टर ट्राला हाईवे की रेलिंग को तोड़ता हुआ हवा में लटक गया। इस घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। क्रेन की मदद से हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले को हटाने की कोशिश की जा रही है।
ट्राले को हटाने में लगा काफी समय
जानकारी देते हुए क्रेन चालक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 3 क्रेन हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले को हटाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन ट्रैक्टर ट्राले का वजन अधिक होने के कारण मशीनें भार नहीं उठा पा रही, ऐसे में प्रशासन की क्या गलती है। ट्राले का वजन अधिक होने के कारण इसे हटाने में 1 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग गया जिससे लोग जाम में परेशान होते रहे।