ख़बरिस्तान नेटवर्क : मिडिल-ईस्ट तनाव का असर अब विदेश में पढ़ने वाले छात्रों पर दिखाई पड़ रहा है। एयरस्पेस बंद होने के कारण अमेरिका-कनाडा की फ्लाइटों पर काफी ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिस कारण अब एक तरफ का किराया भी 3 लाख रुपए तक बढ़ गया है।
एयरस्पेस बंद होने के कारण बढ़ा हवाई किराया
दरअसल एयरस्पेस बंद होने के कारण एयरलाइंस को रास्ते बदल कर जाना पड़ रहा है। जिस कारण सफर काफी ज्यादा लंबा हो गया और एयरलाइन का खर्चा भी बढ़ गया है। जिसका पूरा भार इनमें सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जिस कारण लोग अभी हवाई यात्रा करने से बच भी रहे हैं।
यूरोप की तरफ बढ़ा पंजाबियों का रुझान
इमिग्रेशन विशेषज्ञ का कहना है कि इन परिस्थितियों के चलते पंजाब के कई छात्र अब जर्मनी, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग जैसे यूरोपीय देशों की ओर अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार, इन देशों में शिक्षा का खर्च तुलनात्मक रूप से कम है, रोजगार के अवसर अधिक हैं और सुरक्षा के हालात भी काफी बेहतर माने जाते हैं।