ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश भर में ईद-उल-फितर का पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जालंधर में गुलाब देवी रोड पर स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक ईदगाह कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को ईद पर बधाई दी। वहीं मुस्लिम समुदाय के साथ नमाज अदा की और सभी के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
चन्नी ने सरकार वापसी की अपील की
सांसद चन्नी ने कहा कि यह दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है। आज से ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई है। सभी भाषाएं बेहतरीन हैं, हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि अगली सरकार में वह वापसी करें।
प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
वहीं प्रशासन ने कहा गया कि आज के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से अपनी नमाज अदा कर सकें। खुशी की बात ये रही कि सब कुछ बहुत शांति और अच्छे तरीके से हो रहा है। कहीं कोई झगड़ा या परेशानी नहीं हुई, जिससे लोग और भी सुकून से अपनी ईद मना पा रहे हैं।
ये नेता भी ईद मनाने के लिए पहुंचे
वहीं मुस्लिम भाईचारे ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान सासंद चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढिंडसा मुस्लिम भाइचारे से मिलने पहुंचे और ईद की बधाई दी।