ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर हुए मर्डर केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी और मंगल सिंह उर्फ मैक्स के रूप में हुई है। ये दोनों गैंगस्टप गोल्डी बराड़ गैंग के करीबी बताए जाते हैं। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
मोहाली SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ था। उसी के कहने पर यह हत्या की गई थी। हालांकि अभी मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं गया है, पर उसकी पहचान कर ली गई है।
हत्या करने के बाद पहले बाइक फिर कार से भागे
उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही 28 जनवरी को यह घटना हुई, इसके बाद तुरंत ही पुलिस की टीम एक्शन में आ गई। शहर के कई सीसीटीवी कैमरों में आरोपी देखे गए। जिनमें 2 अज्ञात व्यक्ति काले रंग की पल्सर पर जाते हुए दिख रहे हैं। फिर आगे और वीडियो देखने पर पता चला कि दोनों सफेद कार में सवार हो गए।
कार में सवार होने के बाद उन्होंने अपने कपड़ बदल लिए। इसी आधार पर दोनों वाहनों की पहचान कर ली गई। इसके बाद इन लोगों के मालिकों तक पहुंची।
दोनों ने कार और बाइक मुहैया करवाई
जांच दौरान बंटी को जब अरेस्ट किया गया। उसने बताया कि यूपी नंबर की होंडा इमेज कार का वह ड्राइवर था। जिसमें आरेापी भागे थे। उसकी निशानदेही पर कार को रिकवर कर लिया गया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मैक्स ने दोषियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की। साथ ही वारदात में प्रयोग किए दोनों वाहन कार व बजाज पल्सर उसने ही मुहैया करवाया था।