गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्मदिन
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लगाया धरना
जालंधर भार्गव कैंप इलाके में पुलिस और महिला के बीच हुई मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगुराल परिवार से मिलने पहुंचे। पूरा पढ़ें
देश में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी! इतने रुपए हुआ महंगा
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर अब भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आने लगा है। पूरा पढ़ें
AAP MLA अनमोल गगन मान के पति को कोर्ट से राहत
आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के पति शहबाज सिंह सोही को बड़ी राहत मिली है। पूरा पढ़ें
जालंधर में ASI पर महिला के साथ मारपीट के आरोप
जालंधर भार्गव कैंप में ASI पर महिला के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पूरा पढ़ें
केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी!
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। पूरा पढ़ें
Punjab में बारिश से ठंड बढ़ी
Punjab और Chandigarh में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम अचानक ठंडा हो गया है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने से लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। पूरा पढ़ें
जबरन धर्मांतरण कराया तो होगी जेल
धर्मांतरण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब अगर कोई अवैध तरीके से सामूहिक धर्मांतरण कराता है, तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। पूरा पढ़ें
जालंधर में ASI पर महिला से लगे मारपीट के आरोप!
जालंधर भार्गव कैंप में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस मामले को लेकर महिला ने एएसआई पर मारपीट के आरोप लगाए है। पूरा पढ़ें
आदमपुर एयरपोर्ट समेत ये एयरपोर्ट रहेंगे बंद
अगर आप आने वाले कुछ महीनों में हवाई सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूरा पढ़ें
चंडीगढ़ में सैलून मालिक से 1 करोड़ की फिरौती की मांग
Chandigarh में अपराध का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। सेक्टर-9 स्थित एक सैलून मालिक को Bambiha Gang के नाम पर 1 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिली है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
21 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि 21 मार्च को रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। 21 मार्च, शनिवार को चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। इस दिन शाम 7 बजकर 1 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। इसके साथ ही 21 मार्च को रात 12 बजकर 38 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज को लेकर छोटा प्रवास हो सकता है। नये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आएंगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीकि रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि परिजनों-संबंधियों के साथ अनबन न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।
कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कारोबार विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं, तो नये कार्यों की शुरुआत से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें।
तुला राशि :– आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।
धनु राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग रहेंगे, लेकिन नए कार्यों में शीघ्रता से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे की भी संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख की भावना अनुभव करेंगे। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। नौकरी-व्यवस्था में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।
कुम्भ राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और कामकाज के बीज उलझन महसूस करेंगे। परिजनों से कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।