ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी जिम से बाहर निकला तो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें उसे 8 गोलियां लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
बाइक पर आए थे हमलावर
जानकारी के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही चन्नी को गोलियां लगीं तो उसके साथी तुरंत उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर पीजीआई के लिए रवाना हुए। पर ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
घटनास्थल से 5 खोल बरामद
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से 5 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पर इस हत्याकांड ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।