View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। हालांकि सोमवार को मौसम साफ रहने के चलते दिन के तापमान में एक ही दिन में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है।

आज 7 जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़), गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके पीछे एक अन्य सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव भी बना हुआ है।

सोमवार को तेज धूप निकलने के कारण राज्य के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा। 15 शहरों में तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। श्री आनंदपुर साहिब में 30.2 डिग्री, फरीदकोट में 29.4 डिग्री और चंडीगढ़ व पटियाला में 29.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना, मोहाली और अन्य शहरों में भी 1.7 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई।

3 दिन आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार, 18 से 21 मार्च के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा, इसके बाद 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, और फिर तापमान में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्यप्रदेश के रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म

|

|

|

दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री Inder Kumar Gujral (आई.के. गुजराल) के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त फैसले लेते हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार

|

|

|

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क