ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान के ISI समर्थित 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकियों को पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है। इनमें से एक की पहचान मनीष बेदी और दूसरे की पहचान साजन मसीह के रूप में हुई हो, जो अमृतसर और पठानकोट के रहने वाले हैं। खुद इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
लगातार बदल रहे थे अपने ठिकाने
DGP गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पहले वह दुबई में एक्टिव थे, जहां से वे आर्मेनिया शिफ्ट हो गए। इसके बाद ये कई देशों में लगातार ठिकाने बदलते रहे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सकें। लेकिन पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विशेष ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों को मुंबई से दबोच लिया गया।
ये गिरफ्तारियां आतंकी नेटवर्क के लिए झटका
उन्होंने आगे कहा कि ये गिरफ्तारियां आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस कार्रवाई से आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।




Punjab
|
|
|
Bathinda
बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं कंगना रनौत, अगली सुनवाई अब इस तारीख को
ख़बरिस्तान नेटवर्क : किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर
|
|