फरीदकोट जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहा बरगाड़ी गाव में बारात आने से पहले ही दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।मृतक की पहचान पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पूजा की शादी 24 अक्टूबर को थी और उससे एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पूजा ने खूब नाच-गाकर जागो वाला जश्न मनाया था। नाचते-नाचते उसकी नाक से खून बहने लगा और उसे दिल का दौरा पड़ गया।
जिसके बाद परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए जहा पूजा को मृत घोषित कर दिया गया।पूजा की सगाई 3 साल पहले जैतो के एक लड़के से हुई थी। अब लड़के के दुबई से लौटने के बाद परिवार ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इस दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।