ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया है। जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। ऑडियो में व्यक्ति कहता है कि उसने कुछ दिन पहले सिंगर को मैसेज भेजा था, पर उसका कोई रिप्लाई नहीं आया। भाणे एलए को भी मैसेज भेजा था और दोनों से जरूरी बात करनी है।
मैसेज इग्नोर कर दोगे, पर गोलिया नहीं कर पाओगे
जिसके बाद धमकी देते हुए कहा कि मेरा मैसेज को इग्नोर ना किया जाए, नहीं तो काफी बुरा होगा। मैसेज को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन गोलियों के रौंद जब आएंगे तो उसे इग्नोर नहीं कर पाओगे। कहीं यह ना हो कि मोहाली में हमें तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते हम वायरल हो रही ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
कनाडा में गिप्पी के घर पर चल चुकी हैं गोलियां
गौरतलब हो कि गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।