ख़बरिस्तान नेटवर्क : संसद में इस समय बजट सेशन चल रहा है, पर सदन के बाहर आज काफी ज्यादा माहौल गर्माया हुआ था। क्योंकि राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। जहां राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को गद्दार दोस्त कहा तो पलटकर बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन करार दिया।
इस कारण शुरू हुआ पूरा विवाद
दरअसल यह विवाद उस समय हुआ जब राहुल गांधी निलंबित कांग्रेसी सांसदों का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू गुजर रहे थे। इस दौरान राहुल ने बिट्टू की तरफ इशारा करते हुए कहा कि hello My traitor friend (मेरे धोखेबाज दोस्त)।
इसके जवाब में बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कह दिया। राहुल गांधी ने भी पलट कर कहा कि Don’t worry, you will come back (चिंता मत करो, तुम वापस आओगे)।
निलंबित सांसदों का समर्थन करने आए थे राहुल गांधी
बजट सेशन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस के 7 और CPI(M) के 1 सांसद को निलंबित कर दिया गया था। सांसदों पर सदन में स्पीकर की सीट पर कागज फाड़कर उछाले का आरोप था। इस घटना के कारण सांसदों को निलंबित किया गया था। निलंबित सांसदों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे।