ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप आने वाले कुछ महीनों में हवाई सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
भारतीय वायु सेना (IAF) ने देश के चार प्रमुख एयरपोर्ट्स पर रनवे की मरम्मत (रीकार्पेटिंग) का काम शुरू करने का फैसला किया है। इस मरम्मत कार्य के चलते उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।
ये एयरपोर्ट रहेंगे बंद
आदमपुर एयरबेस (जालंधर)
जोधपुर
श्रीनगर
पुणे
वायुसेना इन सभी एयरपोर्ट्स पर तरीके से काम पूरा करेगी, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। हालांकि, रनवे के काम के दौरान उड़ानों की आवाजाही पर आंशिक असर पड़ना तय है।