ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में NATO देशों से मदद मांगी है। मदद न मिलने पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है और कहा कि NATO देश कायर और बिना अमेरिका के वे सभी कागज़ी शेर हैं। ये उन्होंने सोशल मीडिया ट्रूथ पर लिखा है।
सहयोगी देश पीछे हट रहे -ट्रंप
ट्रंप ने आगे लिखा कि ,वे न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं। इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं। यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।
ईरानी तेल पर 30 दिन के लिए पाबंदियां हटाईं
अमेरिका ने ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगी पाबंदियों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है। यह छूट केवल उन तेल खेपों (शिपमेंट) पर लागू होगी जो पहले से रास्ते में हैं, नए ऑर्डर पर नहीं। युद्ध के कारण तेल की सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।