View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। सुबह-सुबह कोहली ने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज जी से आर्शीवाद लिया। करीब 15 मिनट तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज जी के साथ बातचीत की।

2 घंटे तक रहे केली कुंज आश्रम में

विराट कोहली सुबह-सुबह ही प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में पहुंचे। विराट सुबह 7 बजे वहां पहुंचे और 9 बजकर 40 पर वहां से निकल गए। इस दौरान विराट-अनुष्का अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। विराट कोहली के इस कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और किसी को भी भनक नहीं लगने दी गई थी।

तीसरी बार दर्शन करने पहुंचे विराट

यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास पहुंचे हों। इससे पहले विराट कोहली दो बार प्रेमानंद महाराज जी का आर्शीवाद लेने पहुंच चुके हैं। तीनों बार ही विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ही दर्शन करने पहुंचे। क्योंकि अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज में गहरी आस्था है।

कल ही लिया था संन्यास

आपको बता दें कि विराट कोहली ने कल ही अपने टेस्ट क्रिकेट के संन्यास का ऐलान किया था। विराट के फैसले से भारतीय फैंस निराश थे। क्योंकि मार्च महीने में कोहली ने कहा था कि वह रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। पर अचानक उन्होंने रिटायरमेंट ले ली। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने से सिर्फ 770 रन ही दूर थे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर कचहरी में 18 मार्च तक ‘नो वर्क डे’ घोषित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मिडिल-ईस्ट तनाव का असर अब विदेश में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर

|

|

|

जालंधर में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन

|

|

|

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा एयरस्ट्राइक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क