पंजाब SDMA की ओर से राज्य के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। SDMA ने अगले तीन घंटों के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। इस संबंध में लोगों को एसएमएस भेजकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों के फोन में अलर्ट मैसेज भी भेजे जा रहे है।
जारी संदेश के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।

यह चेतावनी Punjab के बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मालेरकोटला, मानसा, मोगा, संगरूर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के लिए जारी की गई है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।