View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में 30 साल के युवक दविंदर की नृशंस हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तीन डॉक्टरों के विशेष बोर्ड ने शव का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. करण प्रमोद, डॉ. अभयदीप और डॉ. पवनदीप कौर शामिल थे। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि हत्या से पहले दविंदर को हाथ पर इंजेक्शन लगाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, गिरने के बाद दविंदर के सिर में हेमरेज जैसी गंभीर चोट के भी सबूत मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए विसरा को फोरेंसिक साइंस लैब भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव छह टुकड़ों में लाया गया था, जबकि दाहिना हाथ गायब था।

पुलिस लापता हाथ की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दविंदर का शव 8 जनवरी को सलेम टाबरी इलाके में छह टुकड़ों में कटा हुआ मिला था। घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शमशेर सिंह और दविंदर आपस में दोस्त थे। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते शमशेर ने दविंदर की हत्या कर दी। बाद में शव को छुपाने के लिए आरी से उसके छह टुकड़े किए और अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई जिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान इस हत्याकांड से जुड़े और भी अहम राज सामने आने की संभावना है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर छिड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सतलुज को लेकर मामला थमने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क