गुड मॉर्निंग जी।
मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर युवक की हत्या
मोहाली के SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े हमलावरों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
जालंधर बूटा मंडी में दिन-दहाड़े चली गोलियां
जालंधर के बूटा मंडी में पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चली हैं। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार को लगी गोली
जालंधर के वेस्ट हलके से गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके में एक 21 साल युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। पूरा पढ़ें
पंजाब के इस गांव में पतंग उड़ाने पर बैन
पंजाब के बठिंडा में एक गांव में पतंग उड़ाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। यह गांव कोई और नहीं बल्कि भैनी चूहर सिंह जहां अब पतंग उड़ाने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। पूरा पढ़ें
AAP MLA की पुलिस ने खाली करवाई कोठी
पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की सरकारी कोठी खाली करवा ली है। पूरा पढ़ें
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन
महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार का चार्टर्ड विमान बारामती के पास लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया। यह हादसा सुबह के लगभग 8:45 बजे रनवे से पहले हुआ। पूरा पढ़ें
सिंगर अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा
अपनी आवाज़ से लोगों के दिलों को जीतने वाले सिंगर अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग न करने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। पूरा पढ़ें
चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ में छुट्टियों के बाद जैसे ही स्कूल खुले फिर से धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इस बार 5 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई है। पूरा पढ़ें
जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जमानती वारंट जारी
जालंधर में 2 किलो अफीम की बरामदगी से जुड़े एक मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर ह’त्या
गुरदासपुर में सुबह-सुबह डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
29 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। गुरुवार के दिन रात 8 बजकर 28 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरुवार के दिन जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
आज का राशिफल
मेष राशि- मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार से लाभ में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों को सहयोग से आय में वृद्धि के साधन संभव है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को आय में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कुछ जातकों का प्रेम विवाह की ओर जा सकता है।
तुला राशि- तुला राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं। कामकाज में भागदौड़ रह सकती है। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मध्यम रह सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों को आज पिता का सान्निध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों को आज मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से आय वृद्धि होगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रिसर्च से जुड़े कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी।
मीन राशि- मीन राशि वालों का आज कला या संगीत को लेकर रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।



