ख़बरिस्तान नेटवर्क : मेघालय के ताशखाई इलाके में एक कोयला खदान में ब्लास्ट होने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोगों को संभलने का मौका ही नही मिला। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लोगों को बचाने को कीशिश जारी है।
खुदाई के दौरान हुआ जोरदार धमाका
जानकारी के मुताबिक मजदूर रोज की तरह ही खदान में खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिस कारण लोगों की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक खदान में ब्लास्ट रिसाव या पिर विस्फोटक सामग्री के गलत इस्तेमाल के कारण हुआ है।
मृतकों में ज्यादातर असम के रहने वाले
शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाले अधिकांश मजदूर असम के रहने वाले थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि बचाव कार्य में बाधा न आए। धमाके के कारणों की तकनीकी जांच शुरू की गई है।