ख़बरिस्तान नेटवर्क : अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे में भूस्खलन और तेज बारिश के कारण 17 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा में 26 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। आपदा प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू टीमें जुटी हुई है।
बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने कहा कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू किया जा रहा है और लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। पर अब तक इस प्राकृतिक आपदा में कितने लोगों की मौत हुई है, यह कह पाना मुश्किल है। रिपोर्ट आने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।