View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

5:52 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

गुड मॉर्निंग जी।

आज है बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का जन्मदिन

होशियारपुर में सरेआम ज्यूलरी शॉप पर फायरिंग

होशियारपुर में सरेआम 2 बाइक सवार युवकों ने एक ज्यूलर की शॉप पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पूरा पढ़ें

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन खाई में गिरी

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। पूरा पढ़ें

दिल्ली में दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण

दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया। पूरा पढ़ें

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो एरिया के पास अचानक भीषण आग लग गई। पूरा पढ़ें

पंजाब में डेंगू के मामले बढ़े, नौजवान की मौ’त

पंजाब में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं अब गुरदासपुर में आज 25 साल के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान इंदरजीत सिंह उर्फ ​​इंदु के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें

पंजाब से दिल्ली जा रही Garib Rath Train में लगी आग

पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास शनिवार सुबह लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में अचानक आग लग गई पूरा पढ़ें

मोहाली में DSP मनदीप कौर का भयानक एक्सीडेंट

मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटियाला के नाभा की डीएसपी मनदीप कौर की गाड़ी का सड़क हादसा हो गया। पूरा पढ़ें

जालंधर के युवक का पेरिस के पास मिला शव

जालंधर भोगपुर के गांव भटनूरा लुबाना के 29 साल के अरविंदर सिंह की इंग्लैंड जाने की ख्वाहिश उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। पूरा पढ़ें

पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के 8 नागरिकों की मौत

पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। पूरा पढ़ें

लुधियाना में AAP विधायक के बेटे की फायरिंग, वीडियो वायरल

लुधियाना में एक शादी के प्रोग्राम के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल के बेटे ने सरेआम 2 हवाई फायर किए। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग

19 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र औ इंद्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:39−12:25 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 16:16 − 17:40 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।

आज का राशिफल

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जल्दबाजी के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने धन का को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। आपको अपनी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मान-सम्मान मिलने से खुशियां बढ़ेंगी। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो उसके बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष की तरफ से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने- जाने की योजना बना सकते हैं। आप बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ ना डालें और कचहरी से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपको काम अधिक रहने के कारण सिरदर्द और थकान आदि जैसी समस्या रहेगी।

कन्या (Virgo)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है।

तुला (Libra)
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी ढील ना बरतें। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप टेंशन में रहेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आय और व्यय पूरा ध्यान दें और अपने भविष्य को लेकर भी कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। किसी नए घर और मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी प्रॉपर्टी के काम में अच्छा लाभ लेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टाल सकते हैं।

मकर (Capricorn)
आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको अत्यधिक मात्रा में धन मिलने से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। वाहनों का प्रयोग भी आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खाने-पीने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी सरकारी काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आएंगी। आपको अपनी जरूरत को हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप दिखावे में ना आएं। आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौजमस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान को कोई सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकाना होगा। आपको अपने व्यवसाय की डील को पार्टनरशिप में फाइनल करना होगा।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं मंत्री मोहिंदर भगत ने दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की दी शुभकामनाएं जालंधर: पंजाब के मंत्री मोहिंदर भगत ने देशवासियों और पंजाब के लोगों को दिवाली एवं बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरा पढ़ें 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल त्योहारों का सीजन जोरों पर है। दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व […]

|

|

|

मंत्री मोहिंदर भगत ने दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की दी शुभकामनाएं जालंधर: पंजाब के मंत्री मोहिंदर भगत ने देशवासियों और पंजाब के लोगों को दिवाली एवं बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरा पढ़ें 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल त्योहारों का सीजन जोरों पर है। दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व जैसे बड़े […]

|

|

|

जालंधर: पंजाब के मंत्री मोहिंदर भगत ने देशवासियों और पंजाब के लोगों को दिवाली एवं बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय और अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। मंत्री भगत ने कहा, सभी जानते हैं कि इसी दिन […]

|

|

|

पुलिस विभाग की एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी और सिविल ड्रेस में लोग शराब की बोतलें और मिठाई के डिब्बे आपस में बांटते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के चरखी दादरी से लघु सचिवालय स्थित SP ऑफिस के सामने का […]

|

|

|

त्योहारों का सीजन जोरों पर है। दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूलों में लंबी छुट्टी का ऐलान किया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को लगातार करीब 10 दिनों की […]

|

|

|

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा जालंधर के गढ़ा रोड पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। पूरा पढ़ें लुधियाना में कारोबारी के घर फायरिंग पंजाब के लुधियाना में आज सुबह सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग […]

|

|

|

हंस राज महिला महाविद्यालय (एचएमवी) जालंधर ने नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रैंड दीवाली मेला 2025 का आयोजन किया। इस अवसर पर नेशनल एजुट्रस्ट के सीईओ श्री समर्थ शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, वहीं तहसीलदार श्री परवीन सिंगला ने भी भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अतिथियों […]

|

|

|

जालंधर के गढ़ा रोड पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। घटना तब हुई जब महिला अपने बेटे और बेटी के साथ पिम्स अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थी। हादसे में महिला की मौत, बच्चे घायल लेकिन जैसे ही महिला किंग्स होटल […]

|

|

|

चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने दिवाली के दौरान शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस और दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। आदेशों के अनुसार, कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा और सभी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और पटाखों की दुकानों […]

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके कारण दहशत फैल गई । गोलियों की बौछार से घर की बालकनी के शीशे टूट गए। साथ ही मौके से एक धमकी भरी पर्ची बरामद हुई, जिस पर “कौशल चौधरी ग्रुप” और […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क