पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना से स्मालसर सड़क पर पॉलिटेक्निक कॉलेज रोडे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां घोड़ा-ट्रॉला और ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौ’त
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति ट्रक चालक थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों में चालक बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
समाजसेवी संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों में फंसे मृतकों के शव बाहर निकाले। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस कि तरफ से मौके पर हालात को नियंत्रित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।