View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार तड़के एक रेल दुर्घटना हुई। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के एक झुंड से टकरा गई, जिसमें आठ हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन का इंजन और उसके पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

यह हादसा असम के होजाई जिले में हुआ, जो हाथियों के पारंपरिक आवागमन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड से उसकी टक्कर हो गई। मृत हाथियों में वयस्क और किशोर दोनों शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

भारत की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई

हादसे के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर भारत की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया, कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक यात्रा व्यवस्थाएं भी शुरू की हैं।

मौके पर रेलवे और वन विभाग की संयुक्त टीमें मौजूद हैं। भारी मशीनरी की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने का काम जारी है। साथ ही, मृत हाथियों को हटाने और वन विभाग की निगरानी में अंतिम प्रक्रिया की जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में किशनगढ़ पेट्रोल पंप पर चली

|

|

|

पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल शूटिंग से लौटते समय एक सड़क

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ 18 दिसंबर

|

|

|

जालंधर के किशनगढ़ इलाके में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में घने कोहरे के कारण धारीवाल

|

|

|

लुधियाना में 18 कांग्रेस वर्करों पर FIR लुधियाना में ब्लॉक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव की जीत

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे ने जनजीवन को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क