ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। वह रोज की तरह ही सुबह-सुबह माथा टेकने पहुंचे थे। जैसे ही वह बाहर आए तो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या कॉलेज की प्रधानगी को लेकर की गई है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जस्स बुट्टर की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
जस्स बुट्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप की ओर से भाजी तजिंदर सिंह (शेरू भाजी) के होने से ही ऐसा चल रहा है।
सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से यह हर साल प्रधानगी दी जाती है, सारे शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान बनाया जाता है। और जो फेसबुक पर स्टोरी फोलड़ीवाल ने डाली है कि हमारा दोनों प्रधानगी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं एक बात साफ कह दूं, वीर बुद्धू से हमारा भी कोई लेना-देना नहीं है। जोड़ी प्रधानगी पहले हुई, हर साल की तरह वही हमारे खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधान है।
दूसरी बात, तू भी वीर प्रधान को कहता है कि तू प्रधानगी वापस कर दे। वीर 2024-2023-2022-2021-2020 में तू इंडिया पंजाब में ही था, तब कर लेता जो करना था। अब तू अमेरिका जाकर फेसबुक पर पोस्टें डाल रहा है, कोई बात नहीं, जब चाहे जहां चाहे खुला बुलावा है।
पर बात मर्दों वाली करना, पर ऐसे किसी को मत भेजना जो सीधा छाती में आकर लगे। जब पंजाब में था तब तू नच्छत्तर को बड़ा भाई और पिता मानता था। पर आज अमेरिका जाकर तेरी हवा खराब हो गई है भाई।