ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मॉडल टाउन में लक्की ओबरॉय मर्डर केस में अब नया मोड़ सामने आया है। जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है और उसने यह भी बताया कि हत्या खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर की गई है। हालांकि हम वायरल हो रही पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं।
निजी दुश्मनी के कारण करवाया कत्ल

पोस्ट में लिखा है कि कत्ल निजी दुश्मनी के कारण करवाया है। जो सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे उसे आप नेता बनाकर वायरल किया जा रहा है, यह सब गलत है। वह नशा तस्कर है और खुद भी नशे करता है। इसके सारे काले धंधों के हमारे पास सबूत है।
उन्होंने लिखा कि खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है। यह हमारे भाईयों को नुकसान पहुंचा रहा था और इसने हमारे बारे में जो बकवास की थी उसका जवाब आज हमने इसे दे दिया है।
गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोलियां
बता दें कि लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 53 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।