ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें एमपी से गिरफ्तार किया है। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी हुई है।
महिला के साथ है यौन शोषण के आरोप
पठानमाजरा पर महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगे हैं। आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें करनाल से गिरफ्तार किया था। पर वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भगौड़ा घोषित करार दे दिया था।
ग्वालियर से दिल्ली जाते समय पकड़ा
दरअसल मंगलवार देर रात पठानमाजरा ग्वालियर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। क्योंकि आज उनकी यौन शोषण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। पर उन्हें पुलिस ने शिवपुरी जिले में देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका था।