पंजाब में मौसम को लेकर लोगों के मोबाइल फोन पर लगातार अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। Punjab SDMA (स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) की ओर से जारी इन संदेशों में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

अलर्ट के अनुसार, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, कपूरथला समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
नए अलर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) भी हो सकती है। यह मौसम 29 मार्च सुबह 8:30 बजे से 31 मार्च सुबह 8:30 बजे तक असर दिखा सकता है।
प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने को कहा है। लगातार आ रहे इन अलर्ट संदेशों से लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।