पंजाब के कपूरथला में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 511 तक पहुंच गया है, जिससे शहर में स्मॉग की घनी परत छा गई। दोपहर तक प्रदूषण का असर इतना बढ़ गया कि दृश्यता भी प्रभावित हुई। वहीं, पूरे पंजाब में मौसम रविवार को शुष्क और साफ बना हुआ है।
मास्क पहनने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। CMO परमिंदर कौर ने लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी है, क्योंकि हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा लगातार बढ़ रही है।
राज्य के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बठिंडा में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जबकि कपूरथला में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के प्रमुख शहरों में AQI स्तर:
अमृतसर: 126
बठिंडा: 227
जालंधर: 158
लुधियाना: 206
पटियाला: 122
रूपनगर: 153
मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आमतौर पर ठंड की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार दिन गर्म और रातें हल्की ठंडी बनी रहेंगी। बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है, जबकि हवा की रफ्तार 10-12 किमी/घंटा और आर्द्रता 35-40% के बीच रहने का अनुमान है।