आज राम नवमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसी के साथ मार्च महिना खत्म होने वाला है और अब अप्रैल 2026 की बैंक छुट्टियों की सूची सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अगले महीने अलग-अलग त्योहारों और तय साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे।
महीने की शुरुआत ही 1 अप्रैल से होगी, जो कि खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा गुड फ्राइडे, बैसाखी, अंबेडकर जयंती और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।अप्रैल में रविवार (5, 12, 19, 26) के अलावा दूसरा शनिवार (11 अप्रैल) और चौथा शनिवार (25 अप्रैल) को भी बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और UPI लगातार चालू रहेंगे, जिससे लेन-देन बिना रुकावट जारी रहेगा।